प्रिया प्रकाश के गाने पर एक और पुलिस शिकायत, इस संगठन ने किया विरोध
मुंबईः आंख मारकर इंटरनेट सनसनी बन चुकी प्रिया प्रकाश की फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ अब एक और संगठने के शिकायत दर्ज कराई है। नई शिकायत फिल्म के गाने के विरोध में महाराष्ट्र में एक संगठन ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत करने वाले संगठन का नाम 'जनजागरण समिति' है।

इस संगठन का कहना है कि प्रिया प्रकाश की आने वाली फिल्म 'ओरु अदार लव' के एक गाने में मुस्लिमों की भावनाएं आहत हुई है। इसलिए फिल्म के निर्देशक ओमर लुलु के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि, महाराष्ट्र पुलिस ने अभी कोई FIR दर्ज नहीं है।
'जनजागरण समिति' का कहना है कि हम चाहते हैं कि आईपीसी की धारा 295 के तहत प्रिया वारियर और फिल्म निर्देशक ओमर लुलु और प्रोड्यूसर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इससे मुस्लिमों की भावनाएं आहते हुई हैं।
बता दें, इससे पहले हैदराबाद में फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। शिकायत दर्ज कराने वाले शख्स का आरोप है कि गाने में उस कविता के हिस्से शामिल किए गए हैं, जो पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नी बीबी खदीज़ा पर आधारित है।
शिकायत करने वाले जहीर खान का कहना है कि गाने की लेरिक्स से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को चोट पहुंची है। इस गाने को मूवी से हटाया जाए या फिर शब्दों को बदला जाए। हमें एक्टर्स को लेकर कोई शिकायत नहीं है।
पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद एसीपी सैयद फैयाज ने कहा है कि गाने का ट्रांसलेशन होने के बाद हम मुस्लिम धर्मगुरुओं की सलाह देंगे। अगर इस गाने में कुछ आपत्तिजनक पाया जाता है तो हम एक्शन लेंगे।
यह भी पढ़ें- PNB Scam: नीरव मोदी-मेहुल चौकसी के खिलाफ छापेमारी तेज, देर रात गीतांजली ग्रुप के 9 और अकाउंट सीज












Click it and Unblock the Notifications