क्या रद्द होगा लोकसभा सांसदों का निलंबन? विशेषाधिकार पैनल जनवरी के अंत में करेगा बैठक
लोकसभा में हंगामा करने की वजह से निलंबित किए गए तीनों विपक्षी सांसदों के निलंबन रद्द हो सकते हैं। शुक्रवार को विशेषाधिकार समिति ने बैठक की। जिसमें फैसला लिया गया कि तीन लोकसभा सांसदों के निलंबन को रद्द करने की सिफारिश लोकसभा स्पीकर से कर सकती है।
हालांकि, अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने से पहले समिति एक और बैठक 29 जनवरी या 30 जनवरी को फिर से करेगी। यह जानकारी सूत्रों ने साझा की है।

आपको बता दें कि बीती 18 दिसंबर 2023 को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान अशोभनीय आचरण के आरोप में तीन सांसदों अब्दुल खालिक, विजय कुमार वसंत और के. जयकुमार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निलंबित कर दिया गया था। जिसको लेकर विशेषाधिकार समिति ने बैठक की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान तख्तियां लेकर सदन में आने वाले सांसदों के इस व्यवहार को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद दोनों सदनों से विपक्षी सांसदों का निलंबन किया गया था। उनमें से इन्हीं तीन सांसदों के व्यवहार की जांच के लिए सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजा गया था। वहीं, समिति की रिपोर्ट आने तक तीनों सांसदों को सदन से निलंबित किया गया था। जबकि, अन्य सांसदों को शीतकालीन सत्र की बची अवधि तक के लिए ही निलंबित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications