बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के छात्र नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा, निजी स्कूल ने जारी किया फरमान

नई दिल्ली: मार्च में कोरोना वायरस भारत में तेजी से फैल रहा था। जिसके बाद सरकार ने सभी बोर्ड परीक्षाओं को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया। इसके बाद दो महीने तक देशभर में लॉकडाउन लागू रहा। अब लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद सरकार ने दोबारा से बोर्ड परीक्षाओं को करवाने का निर्णय लिया है। जिस पर कोलकाता के एक स्कूल ने छात्रों को अजीबो-गरीब फरमान सुनाया है। जिसके तहत स्कूल में परीक्षा देने आने वाले छात्रों को पहले कोरोना जांच रिपोर्ट जमा करवानी होगी।

exam

सरकार ने 1 से 14 जुलाई तक ICSE और ISC की परीक्षा करवाने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके बाद कोलकाता के एक निजी स्कूल ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया। जिसके तहत अगर अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा दिलाना चाहते हैं, तो कोविड-19 परीक्षण केंद्र में जाएं और वहां पर बच्चों की जांच करवाएं। इसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे स्कूल में जमा करवाएं, तब उनके बच्चे को परीक्षा में शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट उपलब्ध करवाने की अंतिम तिथि 25 जून है।

मामले में सेंट ऑगस्टाइन डे स्कूल के प्रिंसिपल आर एस गैस्पर ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि उनका स्कूल कंटेनमेंट जोन में स्थित है। इस दौरान बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने ये कदम उठाया है। वहीं जो छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उनका रिजल्ट प्री-बोर्ड परीक्षा के नंबरों के आधार पर जारी कर दिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अभिभावकों ने सरकार से परीक्षा को रद्द करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+