उत्तराखंडः नीरा राडिया के चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
देहरादून। उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि प्राइवेट हेलीकॉप्टर बदरीनाथ जा रहा था। तभी अचानक मौसम खराब हो गया। जिसके बाद पायलट ने चमोली के गोपेश्वर के खेल मौदान में आपातकालीन लैंडिंग करवाई। बताया जा रहा है कि इस चॉपर में कॉरपोरेट जगत की हस्ती नीरा राडिया मौजूद थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उनके साथ कुछ अन्य लोग भी सवार थे। अचानक मौसम खराब होने कारण चॉपर की गोपेश्वर के खेल मैदान लैंडिंग करवाई गई। गोपेश्वर मैदान में रुकने के कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए फिर से उड़ान भरी।
थानाध्यक्ष गोपेश्वर कुंदन राम ने बताया कि जैसे ही हेलीकॉप्टर की इंमेरजेंसी लैंडिग हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications