ड्यूटी को लेकर टोका-टाकी से दुखी वर्कर ने फोड़ दिया बॉस का सिर

नई दिल्ली। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला एक कर्मचारी अपने सुपरवाइजर से इस कदर नाराज था कि उसपर जानलेवा हमला कर दिया। कर्मचारी ने कंपनी के सुपरवाइजर का सिर फोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। पूरा मामला रविवार के दिन का बताया जा रहा है। उस वक्क सुपरवाइजर दफ्तर से अपने घर लौट रहे कि रास्ते में ही वर्कर ने उनपर हमला बोल दिया। घायल सुपरवाइजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

private company worker attacks his supervisor, fir registered

पुलिस के मुताबिक, ये वारदात दल्लुपुरा में हुई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सुपरवाइजर मुकेश नोएडा सेक्टर 58 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुमित अपना काम ठीक से नहीं करता था और ड्यूटी पर लापरवाह रहता था। इस कारण मुकेश ने कई बार सुमित को टोका था।

ये भी पढ़ें: अजय देवगन ने ट्वीट किया पत्नी का WhatsApp नंबर, पूरा देश करने लगा काजोल को फोन

घटना के बारे में मुकेश ने बताया कि दफ्तर से घर लौटते वक्त दल्लुपुरा में दुर्गा पार्क के पास अचानक सुमित रास्ते में आ गया। उसके हाथ में लकड़ी का एक फट्टे था, मुकेश को इसके पहले कि मामला समझ आता, सुमित ने मुकेश के सिर पर फट्टे से वार किया और मौके से फरार हो गया। मुकेश खून से लथपथ लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचे और पुलिस को डायल 100 पर घटना की जानकारी दी। न्यू अशोक नगर पुलिस ने बताया कि आरोप के आधार पर सुमित के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: डयूटी टाइम खत्म होने पर पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, एक दिन बाद वापस लौटे यात्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+