ड्यूटी टाइम खत्म होने पर पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, एक दिन बाद वापस लौटे यात्री
शिमला। एयर इंडिया की फ्लाइट के पायलट की ड्यूटी खत्म होने के कारण पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना कर दिया। इस कारण दिल्ली जाने वाले यात्री गगल एयरपोर्ट पर फंस गए, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें कि यात्रियों को मंगलवार की सुबह दिल्ली पहुंचे। लोगों का कहना था कि एयर इंडिया को अतिरिक्त पायलट का प्रबंध करना चाहिए था, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

दरअसल, सोमवार को 3 बजे एयर इंडिया का विमान गगल हवाई अड्डे पर उतरा गया। लेकिन यहां से विमान को वापस जाने के समय पायलट के ड्यूटी का समय आड़े आ गए। हालांकि सब जानते थे कि फलाईट के समय में व्यवधान आ रहा है। लेकिन पायलट उड़ान भरने के लिये किसी भी तरह तैयार नहीं हुआ। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों का तो दिल्ली पहुंचना बेहद जरूरी था, लेकिन उन्हें एक और दिन का इंतजार करना पड़ा।
हालांकि लोगों ने एयर इंडिया प्रबंधन से संपर्क भी साधा। बता दें कि एयर इंडिया प्रबंधन ने हवाई जहाज के यात्रियों के ठहरने का इंतजाम तो कर दिया, लेकिन उन्हें उनकी परेशानी को दूर नहीं सके। यात्री मंगलवार की सुबह फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे है। यात्रियों का कहना है उन्होंने दिल्ली जरूरी पहुंचना था। लेकिन उड़ान न होने से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। एयर इंडिया को अतिरिक्त पायलट का प्रबंध करना चाहिए ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।












Click it and Unblock the Notifications