दीवाली के बोनस में मिला फ्लैट, कार, हीरों के गहनें
सूरत। आपने आज तक दीवाली के मौके पर दीवाली धमाका या फिर बंपर ऑफर सुना होगा लेकिन हम आपको ऐसे ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप सपनों की दुनिया में खो जाएंगे। जी हां सूरत में एक डायमंड एक्सपोर्ट कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दीवाली के मौके पर बोनस के रूप में कार, फ्लैट और हीरों के गहने गिफ्ट में दिए हैं।

दीवाली पर इस तरह के उपहारों की कभी सपनों में भी कल्पना नहीं कर पाने वाले कर्मचारियों की यह सुनकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब कंपनी ने दीवाली के मौके पर कंपनी ने कर्मचारियों के हाथों में कार और फ्लैट की चाभी थमा दी। कंपनी के मालिक सावुभाई ढोलकिया ने जब इन उपहारों की घोषणा की तो लोगों को यकीन नहीं हुआ। कंपनी के मालिक ने इन उपहारों की घोषणा कंपनी को हुए जबरदस्त फायदे के बाद की है।
गुजरात के सूरत शहर का में में डायमंड एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक सावुभाई ने कहा कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की प्रदर्शन के चलते कंपनी को काफी फायदा हुआ है जिसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को दीवाली पर तोहफा देने के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट सेट किया था। जिसके तहत उन्होंने 491 कर्मचारियों को कारें, 525 कर्मचारियों को हीरों के गहनें और 200 कर्मचारियों को फ्लैट की चाभियां दी । दीवाली के मौके पर 200 कर्मचारिरयों को तोहफे में दिए गये दीवाली बोनस के बाद कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications