कांग्रेसी नेता पृथ्वीराज चव्हाण बोले- अगर शिवसेना प्रस्ताव लाती है तो हम....
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग एक सप्ताह होने वाला है। लेकिन राज्य में सबसे अधिक सीटें पानी बीजेपी और उसकी सहयोगी के बीच सीएम पद लेकर चल रही खींचतान लगातार गहराती जा रही है। इसी बीच कांग्रेस ने राज्य की राजनीति में बन रहे समीकरणों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेसी नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि, उन्हें अभी तक शिवसेना की ओर से किसी भी तरह का प्रपोजल नहीं मिला है।

'शिवसेना की ओर से अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया'
महाराष्ट्र में चल रही सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि, अगर शिवसेना हमारे पास कोई प्रस्ताव लेकर आती है, तो हम उस प्रस्ताव को अपने आलाकमान के समक्ष रखेंगे और सहयोगियों के साथ भी इसकी चर्चा करेंगे। शिवसेना की ओर से अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी और शिवसेना को महाराष्ट्र के वोटरों को बताना चाहिए कि उनके बीच क्या निर्णय लिया गया था। अगर उनके बीच इतना अविश्वास है, तो वे सरकार कैसे बना सकते हैं?
ठाकरे ने रद्द की बैठक
उधर बीजेपी और शिवसेना में खींचतान बढ़ती ही जा रही है। ढाई-ढाई साल तक दोनों दलों के मुख्यमंत्री के फॉर्मूले ले को सीएम फडणवीस के खारिज करने के बाद शिवसेना ने सरकार गठन को लेकर दोनों दलों के बीच होने वाली बैठक को रद्द कर दिया है। शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के इस सख्त रुख से दोनों दलों के बीच पहले से ही चला आ रहा तनाव और ज्यादा बढ़ सकता है। शिवसेना ने बीजेपी के साथ बैठक को रद्द करने का फैसला ऐसे वक्त में किया है जब कुछ घंटे पहले ही फडणवीस ने इससे इनकार किया था दोनों दलों के बीच 50-50 जैसे किसी फॉर्मूले पर कभी सहमति बनी थी।

सीएम पद पर अड़ी बीजेपी
इससे पहले, मंगलवार को फडणवीस ने ऐलान किया कि बुधवार को होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक में अमित शाह शामिल नहीं होंगे। दरअसल, पिछले हफ्ते एक बीजेपी नेता ने कहा था कि गतिरोध को दूर करने के लिए शाह उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं। हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सीटें घटने के बाद से ही शिवसेना बारी-बारी से ढाई-ढाई साल के लिए दोनों दलों के मुख्यमंत्री की मांग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications