Sapna Gill -Prithvi Shaw Row: ' पृथ्वी शॉ ने मेरे प्राइवेट...' सपना गिल ने लगाए क्रिकेटर पर गंभीर आरोप, Video

मीडिया से बात करते हुए सपना गिल ने कहा कि 'उनके साथ गलत किया गया है और उन्हें इंसाफ चाहिए, जो वायरल वीडियो दिखाया गया है उसकी कहानी कुछ और है।'

Sapna Gill -Prithvi Shaw Row: पृथ्वी शॉ ने मेरे प्राइवेट... सपना गिल ने लगाए क्रिकेटर पर गंभीर आरोप, Video

Sapna Gill and Prithvi Shaw: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल इस वक्त क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की वजह से जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई हैं। बता दें कि उनका और शॉ का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनके और क्रिकेटर के बीच हाथापाई होती दिख रही है। इसके बाद क्रिकेटर और उनके दोस्त ने गिल और उनके मित्र पर मारपीट और जबरन वसूली का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों को अरेस्ट कर लिया, हालांकि सोमवार को सपना गिल बेल पर छूट गई हैं और इसके बाद उन्होंने भी पृथ्वी और उनके दोस्त के खिलाफ मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया है और उन्होंने शॉ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मेरे खिलाफ ही यूज किया गया Viral Video

मेरे खिलाफ ही यूज किया गया Viral Video

यही नहीं एबीपी चैनल से बात करते हुए सपना ने कहा कि 'उनके साथ गलत किया गया है और उन्हें इंसाफ चाहिए। जो वायरल वीडियो दिखाकर कहानी गढ़ गई है, वो पूरी तरह से असत्य है। बल्कि वो वीडियो तो मेरे ही दोस्त ने अपने मोबाइल से शूट किया था ताकि हम उसे सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर सकें लेकिन नहीं पता था कि उसे मेरे खिलाफ ही यूज किया जाएगा। '

'पृथ्वी शॉ ने मेरे प्राइवेट पार्टस को टच किया...'

'पृथ्वी शॉ ने मेरे प्राइवेट पार्टस को टच किया...'

उन्होंने कहा कि 'सेल्फी और जबरन वसूली के जो आरोप लगाए गए हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं। मैं तो जानती तक नहीं थी कि वो एक क्रिकेटर हैं। पृथ्वी और उनके दोस्त मेरे दोस्त को मार रहे थे, मैं तो उन्हें बस बचाने गई थी लेकिन वो सभी दारू के नशे में थे, उन्होंने मेरे साथ गालीगलौज की और उसके बाद मेरे प्राइवेट पार्टस पर अटैक किया।'

शॉ ने शराब पीकर मार-पीट की

शॉ ने शराब पीकर मार-पीट की

उन्होंने आगे कहा कि '15 फरवरी को 12.30 बजे के आसपास वह और उनके दोस्त मुंबई के बैरल मेंशन (नाइट क्लब) गए थे। वो अपने दोस्तों संग वहां पर पार्टी कर रही थीं, वहां पर दो सेक्शन हैं, थोड़ी देर बाद वहां पृथ्वी अपने दोस्तों संग वहां पार्टी करने आए और बगल वाली टेबल पर ही दारू पीने लगे।'

'शॉ ने मुझे धक्का दिया,प्राइवेट पार्टस को टच किया'

हमें उनसे कोई लेना-देना नहीं था, थोड़ी देर बाद मैं वहां अपना फोन लेकर एक कोने में खड़े होकर कुछ कर रही थी कि तभी देखा की शॉ और उनके दोस्त मेरे दोस्त मार रहे हैं, मैं बस अपने दोस्त को वहां बचाने गई थी और उस दौरान शॉ ने मुझे धक्का दिया, मुझे गाली दी, मेरे प्राइवेट पार्टस को गलत ढंग से टच किया, मैंने कोई बदसलूकी नहीं की है। मुझे इंसाफ मिलना चाहिए, मैंने कोई पैसे नहीं मांगे बल्कि उनके कारण मेरे और मेरे परिवार की बहुत बदनामी हुई है और मेरा पचास हजार का नुकसान हुआ है, जो कि मुझे एक रील बनाने के लिए मिलने वाला था।'

हाथापाई का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव की शिकायत पर सपना और उनके 3 दोस्तों को 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और 20 फरवरी को इन्हें बेल मिली है। शॉ के दोस्त का कहना है कि 15 फरवरी को सहारा स्टार के कैफे में वो और पृथ्वी शॉ डिनर कर रहे थे।

शॉ के दोस्त मे बताई दूसरी कहानी

गिल और उसके दोस्त सेल्फी लेने के लिए आए। पहले शॉ मान गए और फिर बाद में उन्होंने मना कर दिया तो इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। सपना ने शॉ को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की और मामले को रफा-दफा करने के लिए 50 हजार रुपयों की डिमांड की और उसके बाद उन्होंने सपना और उनके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

Recommended Video

    Prithivi Shaw पर Sapna Gill ने किया केस,आरोप पर बोली 50 हजार तो एक रील से कमा लूंगी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+