Satyendar Jain Video : फीजियोथेरेपिस्ट नहीं 'रेपिस्ट' है सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला व्यक्ति

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन जिस व्यक्ति से अपना मसाज करवा रहे थे वो फीजियोथेरेपिस्ट नहीं, बल्कि रेपिस्ट था। न्यूज एजेंसी ANI ने तिहाड़ के ऑफिशियल सूत्रों के हवाले से बताया कि सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला व्यक्ति पॉक्सो एक्ट में बंद है। उसे एक साल पहले गिरफ्तार किया गया था। वह फीजियोथेरेपिस्ट नहीं है। बता दें, दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज करवाते हुए वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाया था। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जैन की तबीयत खराब है और उन्हें फीजियोथेरेपी दी जा रही है।

Recommended Video

    Gujarat Election 2022: Asaduddin Owaisi का BJP, कांग्रेस और AAP पर हमला | वनइंडिया हिंदी *Politics
    prisoner was providing massage to Satyendar Jain in viral video says official sources of Tihar Jail

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा कि सत्येंद्र जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाहपर फीजियोथेरेपी ले रहे हैं। उन्होंने जैन की बीमारी का मजाक बनाने को शर्मनाक बताते हुए भाजपा पर वीडियो लीक कराने का आरोप लगाया। सिसोदिया के बयान का इंडियन एसोसिएशन ऑफ फीजियोथेरेपिस्ट ने विरोध किया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा था, "प्रोफेसर के तौर पर ये कह सकता हूं कि वीडियो में जो मसाज दिखाई दे रही है, वह फीजियोथेरेपी नहीं। देशभर में कई फीजियोथेरेपिस्ट जेल में हैं, लेकिन ये थैरेपी को 'अपमानित' करने का तरीका है। हम इस तरह के मसाज को फीजियोथेरेपी कहने का विरोध करते हैं। इसके लिए जिम्मेदार मंत्री माफी मांगें।''

    न्यूज एजेंसी ANI ने मंगलवार को तिहाड़ के ऑफिशियल सूत्रों के हवाले से एक ट्वीट में बताया कि सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला व्यक्ति पॉक्सो एक्ट में बंद है। उसे एक साल पहले गिरफ्तार किया गया था। वह फीजियोथेरेपिस्ट नहीं है। खबर सामने आने के बाद बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, ''अच्छा तो ये फीजियोथैरेपिस्ट नहीं था। सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला रेपिस्ट था। शॉकिंग। केजरीवाल को जरूर इस पर जवाब देना चाहिए कि उन्होंने सत्येंद्र जैन का बचाव क्यों किया और फीजियोथैरेपिस्ट की बेइज्जती क्यों की।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+