'3 करोड़ मिले तो पीएम मनमोहन सिंह के भाई ने थामा 'कमल'

दलजीत का परिवार उनके इस कदम से न सिर्फ हैरत में है, बल्कि गंभीर बयानों के साथ दलजीत के कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बता रहा है। मोदी यहां अपनी पार्टी के उम्मीदवार अरुण जेटली के पक्ष में प्रचार करने के लिए आए हुए थे। इसी कार्यक्रम में दलजीत-मोदी भेंट के साथ पीएम के भाई ने कमल की पंखुड़ियां थाम लीं।
सुना है 3 करोड़ की डील हुई है - मनमोहन सिंह के भतीजे ने यह भी आरोप लगाया है कि तीन करोड़ की डील के चलते दलजीत भाजपा में शामिल हुए हैं। यह बयान राजनैतिक तौर पर ही नहीं बल्िक पारवारिक तौर पर भी गंभीर माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें - ये कैसी 'लहर'
कोहली का भाजपा में स्वागत करते हुए मोदी ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाई दलजीत सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे हमें और मजबूती मिलेगी। हम सदस्यता आधारित पार्टी नहीं हैं। हम खून का रिश्ता बनाते हैं।"
कोहली का भाजपा में जेटली ने भी स्वागत किया। गौरतलब है वर्ष 2004 में मनमोहन के प्रधानमंत्री बनने और 2009 में फिर से इस पद पर काबिज होने के बाद भी कोहली राजनीति से दूर रहे।
1947 में देश का बंटवारा होने के बाद अमृतसर आ बसने के बाद प्रधानमंत्री ने यहीं रहकर शुरुआती शिक्षा प्राप्त की थी। उनके सौतेले भाई दलजीत ने राजनीति में प्रवेश करते हुए भाजपा को प्राथमिकता दी और बोले कि यही पार्टी देशहित में बेहतरीन भूमिका निभा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications