पीएम भी देश के नागरिक, उनपर भी लागू होगा कानून: कमलनाथ

संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि देश के हर नागरिक के लिए कानून एक समान है। प्रधानमंत्री भी देश के नागरिक हैं और कानून उन पर भी लागू होता है। यदि केंद्रीय जांच ब्यूरो को लगता है कि उनसे जांच में मदद मिल सकती है तो वह उनसे पूछताछ कर सकती है। वे निश्चित रूप से उसका जवाब देंगे।
एक समाचार चैनल से इंटरव्यू के दौरान कमलनाथ ने कहा कि वे कुछ भी नहीं छिपा रहे हैं, वे कानून से ऊपर नहीं हैं। प्रधानमंत्री का बचाव करते हुए कमलनाथ ने कहा कि फाइलों पर मंत्रियों के दस्तखत नौकरशाहों के दस्तखत के ऊपर होते हैं और वे फाइलों की सभी बातों से अवगत नहीं होते हैं। कमलनाथ ने कहा, "मेरे पास कई तरह की फाइलें आती हैं। मैं उन्हें याद नहीं रख सकता। माना जाता है कि उन्होंने (नौकरशाहों) उसे पूरी तरह परख लिया होगा। यही परिपाटी है। आखिर सरकार कैसे चलेगी? क्या प्रधानमंत्री ने कहा है कि बिड़ला को प्रभार दिया जाए? नहीं, उन्होंने नहीं कहा। यह संयोग है कि वे उस दौरान कोयला मंत्री भी थे।"












Click it and Unblock the Notifications