22 सितंबर को रवाना होगी तीसरी Mahamana Express, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Recommended Video

नई दिल्ली। 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वड़ोदरा से तीसरी Mahamana Express को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन वड़ोदरा से पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का सफर करेगी। 22 सितंबर को यह ट्रेन वड़ोदरा स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना होगी। पीएम मोदी रिमोट कंट्रोल के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

वाराणसी-बड़ोदरा Mahamana Express 1,531 किलोमीटर के सफर को 27 घंटे में पूरा करेगी। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन साप्ताहिक होगी और 55.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की औसत स्पीड से सफर करेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे जिनमें 1 एसी फर्स्ट क्लास, 2 एसी सेकेंड क्लास का कोच होगा लेकिन इस ट्रेन में थर्ड एसी का कोच नहीं होगा।
वाराणसी से वड़ोदरा के बीच यह ट्रेन चेओकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, अमलनेर और सूरत स्टेशन पर रुकेगी। महामना एक्सप्रेस मे नार्मल लाइट की जगह पूरे ट्रेन में एलईडी लाइट लगी होगी। साथ ही हर कोच में स्वस्थता को ध्यान में रखते हुए कूड़ेदान लगे होंगे।
बता दें कि इससे पहले दो महामना एक्सप्रेस, वाराणसी से नई दिल्ली और भोपाल से खजुराहो की बीच सफलतापूर्वक चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications