अमेरिकी यात्रा पर फलाहार ही करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी आगामी अमेरिका यात्रा के दौरान व्रत पर ही रहेंगे।

चूंकि वे जब अमेरिका में होंगे तक नवरात्र चल रहे होंगे, इसलिए अपने सम्मान में दिए जाने वाले तमाम भोज में यह देख लेंगे कि उन्हें परोसा गया भोजन पूरी तरह से शाकारहारी है।

modi-us-visit-navratri-fast

मोदी के बारे में पता चला कि वे नवरात्र के दौरान फलाहार पर ही जोर देते हैं। यह उनका पूरा नियम है। इस दौरान वे साबुदाने की खीर भी खा लेते हैं। जानकारों ने बताया कि मोदी वैसे भी शाकाहारी है। पर नवरात्र के दौरा तो वे फलाहार पर फोकस रखते हैं।

इंडस्ट्री को उम्मीदें

इस बीच, एसोचैम की तरफ से किए गए एक सर्वे में पता चला कि उद्योग जगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर खासा उत्साहित है।

77 प्रतिशत कंपनियों का मानना है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनकी बैठक का सार्थक परिणाम निकलेगा।

उद्योग मंडल एसोचैम के सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है।इसके अनुसार मोदी की इस यात्रा से द्विपक्षीय व्यापार 150 अरब डॉलर के मौजूदा स्तर से बढ़ने की उम्मीद है।

सर्वेक्षण 261 कंपनियों के प्रमुखों के बीच किया गया।

ऐसाचैम के अनुसार भारत के 100 अरब डॉलर के सॉफ्टवेयर निर्यात में अमेरिका का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। वस्तुओं का निर्यात व आयात लगभग 62 अरब डॉलर का है। द्विपक्षीय प्रत्यक्ष विदेशी निवेश तथा पोर्टफोलियो के साथ भारत अमेरिका सालाना वाणिज्यिक लेन देन 150 अरब डॉलर से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+