पठानकोट के एयरफोर्स बेस स्टेशन पर पहुंचे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पठानकोट के एयरफोर्स बेस स्टेशन पहुंच गये हैं। प्रधानमंत्री आतंकियों से लोहा लेने वाले जवानों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री एयरबेस पर तमाम जवानों और एयरफोर्स के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही वह इस जगह पर भी जायेंगे जहां आतंकियों ने हमला बोला था। इसके बाद वह इलाके का हवाई दौरा भी करेंगे।

पठानकोट: पाक को दिए गए 72 घंटे के अल्टीमेटम का 'पोस्टमार्टम'

Prime minister Narendra Modi to visit Pathankot today

एयर कमांडर जेएस धमून से आतंकी हमले की पूरी जानकारी लेने के बाद प्रधानमंत्री पूरे एयरबेस का भी दौरा करेंगे साथ ही तमाम अफसरों से बात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पठानकोट में आतंकियों से लोहा लेने वाले घायल जवानों से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही उन लोगों के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं जो इस ऑपरेशन में घायल हुए थे।

पठानकोट एयरबेस में एक जनवरी को रात में आतंकियों ने पठानकोट के एयरफोर्स बेस स्टेशन पर हमला बोल दिया था, जिसमें सात जवान शहीद हो गये थे। वहीं पठानकोट हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर भी एक बार फिर से मुश्किल के बादल छा गये हैं। दोनों देशों के बीच 15 जनवरी को विदेश सचिव स्तर की वार्ता होनी है। लेकिन इस हमले के बाद सचिव स्तर वार्ता भी खटाई में पड़ती दिख रही है।

एक तरफ जहां भारत ने पाकिस्तान को पठानकोट हमले के पीछे पाकिस्तान के हाथ होने के सबूत पाक को दिये हैं साथ ही जल्द से जल्द निर्णायक कार्यवाही करने की बात कही है। हालांकि पाक ने इस बात का भरोसा दिया है कि वह इस मामले की जांच करेगी, लेकिन अभी तक दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर कोई भी अंतिम फैसला भारत की ओर से नहीं लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+