फिर शर्मसार न हो भारत इसलिये धर्म पर जमकर बोले नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में धर्म के प्रति फैल रही हिंसा और नफरत पर जमकर हमला बोला है। वहीं प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी साफ और कड़ा संदेश दे दिया है कि भारत में सभी धर्मों के लोग सुरक्षित है और भारत सरकार उनकी आस्था को सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

narendra modi

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला ऐसा बयान है जिसमें उन्होंने देशभर में धर्म के नाम पर हो रही नफरत और हिंसा पर तीखा हमला किया है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से धर्म के नाम पर नफरत फैलानें वालों पर जमकर हमला बोला है उससे यह साफ किया है उन्होंने ताकि दोबारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धर्म के नाम पर भारत की बदनामी ना हो।

प्रधानमंत्री का यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि हाल में अमेरिकी प्रधानमंत्री बराक ओबामा ने कहा था कि भारत में धर्म को गलत रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही लोगों में धर्म को लेकर सहनशक्ति भी काफी कम हो गयी है। वहीं ओबामा ने यह कहा था कि अगर महात्मा गांधी अगर जिंदा होते तो यह सब देखकर आश्चर्यचकित हो जाते।

प्रधानमंत्री ने ईसाई धर्म के एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि सरकार सबके लिए आस्था की पूर्ण स्वतंत्रता सुनिश्चित करेगी, ताकि हर किसी के पास किसी तरह की जोर जबरदस्ती बिना अपने धर्म का पालन करने का अधिकार हो।

मोदी ने यहां ईसाई धर्मगुरुओं के सम्मेलन में कहा कि मेरी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आस्था की पूर्ण स्वतंत्रता हो। हर किसी के पास किसी तरह की जोर जबरदस्ती या अनुचित प्रभाव के बिना किसी भी धर्म को अपनाने या पालन करने का अधिकार हो।

वहीं पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकार किसी भी धार्मिक समूह को चाहे वह बहुसंख्यक हों या अल्पसंख्यक, यह अनुमति नहीं देगी कि खुलकर या छिपकर दूसरे धर्म के प्रति घृणा फैलाएं। पीएम ने कहा कि धर्म के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और धार्मिक हिंसा करने वालों पर कार्रवाई होगी।

मोदी ने तमाम धर्म के लोगों से शांति और सद्भाव की भी अपील की। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में दिल्ली में चर्चों पर हमले के मामले सामने आए हैं। इसे लेकर तमाम धार्मिक संगठनों और विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। हाल ही में एक ईसाई स्कूल में चोरी की गई जिस पर पीएम मोदी ने पुलिस कमिश्नर को भी तलब कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+