पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट व राज्यमंत्रियों के साथ ली शपथ

Narendra Modi
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी बस अब से थोड़ी देर बाद भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में करीब 45 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत शाम 6 बजे राष्‍ट्रपति भवन में हो जाएगी। बताया जा रहा है कि मोदी की कैबिनेट में कुल 45 मंत्री होंगे। इनमें से 24 कैबिनेट,11 राज्य मंत्री और 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होंगे। मंत्रियों के नामों की सूची राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेज दी गई है।

इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए पाक पीएम नवाज शरीफ, श्रीलंका के राष्‍ट्रपति महिंदा राजपक्षे, भूटान नरेश, अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति हामिद करजई समेत कई गणमान्‍य लोग भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों के राष्‍ट्रपति भवन में पहुंचने का सिलसिला जारी है।

6:10pm: नरेंद्र मोदी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ।

7:27 बजे। रांची के पास लोहेरदग्‍गा से सांसद सुदर्शन भगत ने भी शपथ ली।

7:25 बजे। रायगढ़ से सांसद विष्‍णुदेव साई ने राज्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

7:23 बजे। राव साहेब पटेल साहेब दानवे ने भी शपथ ली।

7:22 बजे। मनसुख भाई ने ली पद एवं गोपनियता की शपथ।

7:20 बजे। डॉक्‍टर संजीव कुमार बाल्‍यान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

7:19 बजे। कृष्‍ण पाल को भी राज्‍यमंत्री के तौर पर दिलाई गई शपथ।

7:17 बजे। किरेण रीजूज ने भी राज्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

7:16 बजे। पोन राधाकृष्‍णन ने राज्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

7:14 बजे। उपेंद्र सिंह कुशवाहा को भी राष्‍ट्रपति ने शपथ दिलाई।

7:13 बजे। निहाल चंद ने भी पद एवं गोपनियता की शपथ ली।

7:11 बजे। मनोज सिन्‍हा को राष्‍ट्रपति ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

7:09 बजे। जीएम सिद्धेश्‍वर को बतौर राज्‍यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई।

7:08 बजे। निर्मला सीतारमण ने भी स्‍वतंत्र प्रभार वाले मंत्री के तौर पर शपथ ली।

7:07 बजे। डॉक्‍टर जीतेंद्र सिंह ने शपथ ली।

7:04 बजे। पीयूष वेदप्रकाश गोयल ने भी राज्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

7:03 बजे। प्रकाश जावड़ेकर ने भी बतौर राज्‍यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

7:02 बजे। सरबानंद सनवाल ने ली स्‍वतंत्र मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनियता की शपथ।

7:00 बजे।धर्मेंद्र प्रधान को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

6:56 बजे। संतोष गंगवार ने शप‍थ ली।

6:54 बजे। इंद्रजीत राव को भी स्‍वतंत्र प्रभार वाले मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई।

6:53 बजे। पूर्व सेनाध्‍यक्ष रिटायर्ड जनरल वीके सिंह को स्‍वतंत्र प्रभार वाले मंत्री के तौर पर राष्‍ट्रपति ने शपथ दिलाई।

6:51 बजे। डॉक्‍टर हर्षवर्धन को भी मोदी की कैबिनेट में एंट्री। दिलाई गई पद एवं गोपनियता की शपथ।

6:50 बजे। स्‍मृति जुबिन ईरानी को भी मोदी की कैबिनेट में जगह मिली। राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

6:48 बजे। थावर सिंह गहलोत को भी राष्‍ट्रपति ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

6:47 बजे। राधा मोहन सिंह को भी राष्‍ट्रपति ने शपथ दिलाई।

6:45 बजे। जुअाल ओराम को भी शपथ दिलाई गई।

6:43 बजे। नरेंद्र सिंह तोमर ने ली मंत्री पद की शपथ।

6:42 बजे। अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल को राष्‍ट्रपति ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

6:41 बजे। अनंत गीते भी कैबिनेट मंत्री बने।

6:39 बजे। अशोक गजपति राजू ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।

6:37 बजे। रविशंकर प्रसाद को भी शपथ दिलाई गई।

6:36 बजे। साउथ बेंगलूर से सांसद अनंत कुमार ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

6:35 बजे। मेनका गांधी को भी शपथ दिलाई गई।

6:34 बजे। देवरिया से चुनाव जीतकर आए कलराज मिश्र ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

6:32 बजे। बिहार के हाजीपुर से सांसद रामविलास पासवान ने भी शपथ ली।

6:30 बजे। महाराष्‍ट्र के बीड़ से सांसद गोपीनाथ मुंडे को भी शपथ दिलाई गई।

6:28 बजे। नजमा हेपतुल्‍ला ने भी केंद्रिय मंत्री के तौर पर शपथ ली।

6:25 बजे। उमा भारती ने भी शपथ ली।

6:24 बजे। सदानंद गौड़ा को केंद्रिय मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

6:22 बजे। नितिन गडकरी ने भी केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली।

6:21बजे। वैंकेया नायडू को राष्‍ट्रपति ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ दिलार्इ।

6:19बजे। अरुण जेटली को राष्‍ट्रपति ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

6:15बजे। सुषमा स्‍वराज ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

6: 14 बजे। राजनाथ सिंह ने पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

6:08 बजे। राष्ट्रपति प्रणब मुखजीर् समारोह स्थल पर पहुंचे।

6:00pm: उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी अपनी पत्‍न सलमा अंसारी के साथ राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे।

5:59 pm: नरेंद्र मोदी राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे।

5:55pm: अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति हामिद करजई भी राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे।

5:51pm: श्रीलंका के राष्‍ट्रपति महिंदा राजपक्षे भी राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे।

5:48pm: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कुमार कोइराला और भूटान के प्रधानमंत्री ल्‍योशेन तेशरिंग राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे।

5:50pm: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे।

5:35pm: कांग्रेस अध्‍यक्ष साेनिया गांधी और उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी भी राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे।

5:30pm: पाक पीएम नवाज शरीफ शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए राष्‍ट्रपति भवन के लिए रवाना।

5:26 pm: नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सोशल मीडिया और टीवी पर उनके शपथ ग्रहण का साक्षी बनने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया।

5:25 pm: मोदी की कैबिनेट में अपने प्रतिनिधियों को उचित पद न मिलने से राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री नाराज। अपने सांसदों को कहा कैबिनेट विस्‍तार का इंतजार करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+