ड्रीम सिटी प्रोजेक्ट पूरा होने पर सूरत विश्व के सबसे सुरक्षित डायमंड ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित होगा:PMमोदी
ड्रीम सिटी प्रोजेक्ट पूरा होने पर सूरत विश्व के सबसे सुरक्षित डायमंड ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित होगा:PM मोदी
नई दिल्ली, 29 सितंबर: दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सूरत पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के सूरत एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सूरत में एक रोड शो में भाग लिया। पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी आज प्रदेश के सूरत और भावनगर 3400 करोड़ की परियोजनाओं की भी सौगात दी। सूरत में ही थोड़ी देर बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्र में यहां आना मेरा सौभाग्य है। सूरत श्रम का शहर है। यहां टैलेंट की कद्र होती है। सूरत में विकास हर घर तक पहुंचा है। सूरत ऐसा शहर जहां देश के हर कोने से लोग आकर रोजगार पा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सूरत शहर लोगों की एकजुटता और जनभागीदारी, दोनों का बहुत ही शानदार उदाहरण है। हिन्दुस्तान का कोई प्रदेश ऐसा नहीं होगा, जिसके लोग सूरत की धरती पर न रहते हों। सूरत की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये शहर श्रम का सम्मान करने वाला शहर है।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इस सदी के शुरुआती दशकों में जब दुनिया में 3-P यानि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की चर्चा होती थी, तब मैं कहता था कि सूरत 4-P का उदाहरण है। 4-P यानि पीपुल, पब्लिक, प्राइवेट, पार्टनरशिप। यही मॉडल सूरत को विशेष बनाता है। पीएम मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि सूरत के कपड़ा और हीरा कारोबार से देशभर के अनेक परिवारों का जीवन चलता है। ड्रीम सिटी प्रोजेक्ट जब पूरा हो जाएगा तो सूरत, विश्व के सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक डायमंड ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित होगा।
पीएम मोदी ने सूरत में जनसभा को बोलते हुए कहा कि पिछले 2 दशकों में, हमने सूरत में गरीबों के लिए लगभग 80,000 घर बनाए। उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया। आयुष्मान भारत योजना के तहत, देश में लगभग 4 करोड़ गरीब रोगियों को मुफ्त चिकित्सा उपचार मिला, जिनमें से 32 लाख से अधिक मरीज गुजरात से और 1.25 लाख सूरत से हैं। उन्होंने कहा कि सूरत को हवाई अड्डे से जोड़ने वाली सड़क शहर की संस्कृति, समृद्धि और आधुनिकता को दर्शाती है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Doon Lit Fest 2026: देहरादून में सजा साहित्य-सिनेमा का महाकुंभ, इम्तियाज अली समेत कई दिग्गज शामिल -
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications