गुल पनाग ने बेटे को बताया कैसे लेना है पीएम मोदी का नाम, वीडियो देख कमेंट करने से खुद नहीं रोक सके प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग का अपने बेटे के साथ शेयर किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर पर शेयर इस वीडियो में गुल पनाग अपने बेटे निहाल के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान गुल पनाग के हाथ में एक मैगजीन दिखाई दे रही है, जिसके कवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी हुई है। मैगजीन के कवर पर छपी तस्वीर को दिखाकर गुल पनाग ने बेटे से पूछा कि बेटा बताओ ये कौन हैं, इसके बाद उनके बेटे ने जो जवाब दिया उस पर गुल पनाग ने उसे समझाया। गुल पनाग ने इस वीडियो को जैसे ही ट्विटर पर ट्वीट किया तो ये वायरल हो गया। खुद पीएम मोदी ने भी इस खास वीडियो को देखकर इस पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

गुल पनाग के बेटे संग वीडियो पर पीएम मोदी ने कही ये बात

गुल पनाग के बेटे संग वीडियो पर पीएम मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर न केवल काफी लोकप्रिय हैं बल्कि काफी एक्टिव भी रहते हैं। कई मौकों पर वो सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचाते हैं। यही नहीं कई ऐसे मौके भी आए हैं जब उन्होंने सेलिब्रिटी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कमेंट किया है। इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब एक्ट्रेस गुल पनाग ने अपने बेटे के साथ बातचीत का एक वीडियो ट्वीट किया। पीएम मोदी ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए बेहद टिप्पणी की है।

गुल पनाग के बेटे ने कहा- मोदी जी तो वीडियो शेयर एक्ट्रेस ने कही ये बात

दरअसल, गुल पनाग ने जो वीडियो ट्व‍िटर पर शेयर किया, इसमें वो अपने छोटे से बेटे को पीएम मोदी की कवर फोटो वाली एक मैगेजीन दिखाते हुए पूछती हैं कि ये कौन हैं। इसके जवाब में उनका बेटा कहता है, 'मोदी' जिस पर गुल पनाग ने कहा- 'मोदी जी' तो उनका बेटा भी बोलता है 'मोदी जी'। इसके बाद फिर से वो पूछती हैं ये कौन हैं तो उनका बेटा निहाल कहता है 'मोदी जी'।

गुल पनाग ने कहा- निहाल भी पीएम मोदी को पहचान लेता है

गुल पनाग ने कहा- निहाल भी पीएम मोदी को पहचान लेता है

बेटे का यह क्यूट वीड‍ियो पोस्ट करते हुए गुल पनाग ने लिखा, 'तो अब निहाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैगजीन और अखबारों में पहचान लेता है। अकसर सुबह उनकी तस्वीर को पहचानते हुए मैंने बड़ी मुश्किल से कैमरे पर यह सब किसी तरह मैनेज किया है।' गुल पनाग ने 16 अक्टूबर को ये खास वीडियो ट्वीट किया, जिसे डेढ़ हजार के करीब रिट्वीट किया गया, वहीं 12 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है।

वीडियो पर पीएम मोदी ने कहा- बेहद प्यारा, निहाल को मेरा आशीर्वाद

गुल पनाग के इसी ट्वीट किए गए विडियो पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'बेहद प्यारा! निहाल को मेरा आशीर्वाद। वो भविष्य में जो भी करे उसके लिए खूब सारी शुभकामनाएं। गुल पनाग मुझे पूरा यकीन है कि निहाल को आपके रूप में एक बेहतरीन मेंटर और गाइड मिलेगा।'

इसे भी पढ़ें:- मोदी की रैली के लिए काटे गए पेड़, बवाल मचने पर बचाव में उतरे जावड़ेकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+