9वां ब्रिक्स सम्मेलन: चीन पहुंचे PM मोदी, हुआ जोरदार स्वागत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चीन के जियामेन शहर में पहुंचे। पीएम मोदी यहां होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जियामेन पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पीएम मोदी भी इस स्वागत से अभिभूत नजर आए और उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया।

जियामेन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं ब्रिक्स सम्मेलन में गोवा शिखर सम्मेलन में आए नतीजों के आधार पर आगे बढ़ने को उत्सुक हूं।' पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि चीन के अध्यक्षता में हो रहे इस ब्रिक्स सम्मेलन में कई रचनात्मक चर्चा होंगी साथ ही इस सम्मेलन के सकरात्मक नतीजे भी निकलेंगे।
इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति ब्लागमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। इसके अलावा इस साल सम्मेलन में मिस्र, केन्या, तजाकिस्तान, मेक्सिको और थाईलैंड भी अतिथ देशों के रूप में शामिल होंगे। इन देशों के नेताओं से भी पीएम मोदी की मुलाकात हो सकती है। ब्रिक्स सम्मेलन के समाप्त होने पर पीएम मोदी 5 सितंबर को चीन से म्मांमर के लिए रवाना हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications