Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद रामनाथ कोविंद को ऐसे दी पीएम ने बधाई

VIDEO: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, दी बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने और एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की है। पीएम ने इस दौरान रामनाथ कोविंद को बधाई दी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार भी पीएम के साथ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले।

ramnath kovind

नरेंद्र मोदी ने इस दौरान फूलों का गुलदस्ता दे रामनाथ कोविंद को शुभकामनाएं दी और उनको शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पहले पीएम ने ट्वीट कर भी उनको बधाई थी। पीएम के अलावा मीरा कुमार और विपक्ष के नेताओं ने भी रामनाथ कोविंद को बधाई दी है। कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं रामनाथ कोविंद को अपनी प्रतिद्वंदी मीरा कुमार से दोगुने मत मिले हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए रामनाथ कोविंद ने कहा कि ये मेरे लिए भावुक क्षण हैं।'इस पद पर रहते हुए संविधान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य होगा साथ ही उन्होंने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिन के भाव के साथ देश की सेवा करूंगा। देखिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+