आज 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कोविड-19 पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। ये वो सात राज्य हैं, जहां से कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब कुछ ही दिनों में अनलॉक 4 भी खत्म होने वाला है। अनलॉकिंग का आखिरी चरण 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। जब कोरोना वायरस महामारी शुरू हुई थी, तब 25 मार्च को पहली बार लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की गई थी। उसके बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए कई बार मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बातचीत की है।
Recommended Video

आज की बैठक से जुड़ी जरूरी बातें-
आज यानी बुधवार को होने वाली बैठक में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। देश में कोरोना वायरस के जो मामले आए हैं, उनमें से 63 फीसदी इन्हीं राज्यों से आए हैं। महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली में मृत्यु दर कम से कम 2 फीसदी बनी हुई है। इन राज्यों में हाल ही में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
केंद्र राज्य सरकारों की सहायता, सर्विलांस, टेस्टिंग और कुशल क्लिनिकल मैनेजमेंट के लिए राज्यों में अपनी टीमें भेज रहा है। हाल ही में एक टीम जम्मू कश्मीर भेजी गई है। इसके अलावा केंद्र-दिल्ली सरकार की संयुक्त टीम भी दिल्ली में कोविड-19 स्थिति पर नजर रख रही है। बैठक में ये देखा जाएगा कि इन सात राज्यों को इस समय केंद्र के मार्गदर्शन की आवश्यकता है या नहीं।
अमेरिका में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंचा
-
Noida Airport: PM मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन, ये रहा मिनट टू मिनट प्लान! किसकी होगी नो एंट्री? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications