अमेरिका में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंचा

नई दिल्ली। अमेरिका में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा दो लाख पार पहुंच गया है। मंगलवार तक अमेरिका में कोरोना से दो लाख, पांच हजार मौतें हो चुकी हैं और कुल कोरोना केस 70 लाख 66 हजार हैं। ये विश्व में सबसे ज्यादा हैं। वहीं विश्व में मंगलवार तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले तीन करोड़ 16 लाख पर पहुंच चुके हैं और 9,70,000 मौतें अब तक हो चुकी हैं।

अमेरिका में कोरोना, america corona, 2 Lakh Coronavirus Deaths in us, america, Coronavirus, अमेरिका, कोरोना वायरस

अमेरिका के बाद भारत में कोरोना केस 55 लाख के आंकड़े के पार पहुंच गए हैं और 89 हजार से ज्यादा मौतें अब तक हो चुकी हैं। इसके बाद ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां कोरोना के केस एक 45 लाख के आंकड़े के पार पहुंच गए हैं और एक लाख, 37 हजार से ज्यादा जानें गई हैं। इन तीनों देशों में दुनिया के आधे से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। इसके बाद फिर रूस में 11 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। उसके बाद पांचवें नंबर पर पेरु है, जहां सात लाख से ज्यादा कोरोना के मामले हैं। कोलंबिया और मैक्सिको में भी सात लाख से ज्यादा कोरोना के मामले हैं। इसके बाद साउथ अफ्रीका, स्पेन, अर्जेंटीना में छह लाख से ज्यादा मामले हैं।

चिली, फ्रांस और ईरान में चार लाख से ज्यादा कोरोना के मामले हैं। सउदी अरब, इंग्लैंड, बांग्लादेश, इराक, तुर्की, पाकिस्तान में तीन लाख से ज्यादा कोरोना के केस मिल चुके हैं। इसके बाद इटली, फिलीपींस, इंडोनेशिया और जर्मनी हैं, जहां दो लाख से ज्यादा कोरोना के केस हैं। इसके बाद कनाडा, कतर, कजाखस्तान, एक्वाडोर, यूक्रेन, इसराइल, इजिप्ट, डोमेनिक रिपब्लिक, रोमानिया, पनामा, मोरक्को, कुवैत और बोलिविया हैं, जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना के केस हैं। कोरोना से मौतों की बात की जाए तो अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद मैक्सिको में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 73,693 पर पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+