विधानसभा चुनाव को लेकर PM मोदी ने किए कई दावे, पढ़ें प्रधानमंत्री के इंटरव्यू की महत्वपूर्ण बातें
नई दिल्ली, 09 फरवरी। उत्तर प्रदेश में गुरुवार से विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग शुरू होने वाली है। उससे ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक इंटरव्यू में दावा किया कि यूपी में एक बार फिर भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने देश में फैली चुनावी हवा पर कई बातें कहीं। प्रधानमंत्री ने अपने इंटरव्यू में ये भी दावा किया पंजाब में भी भाजपा सबसे विश्वसनीय पार्टी बनकर उभरी है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के इंटरव्यू की अन्य महत्वपूर्ण बातें...

- पीएम मोदी ने कहा, मैं इस चुनाव में सभी राज्यों में देख रहा हूं कि भाजपा के प्रति लहर है, भारी बहुमत से भाजपा जीतेगी। हमें सेवा का मौका इन सभी 5 राज्यों की जनता देगी। जिन राज्यों ने हमें सेवा का मौका मिला है उन्होंने हमें परखा है, हमारे काम को देखा है।
- पीएम ने आगे कहा, देश में एक कल्चर चला है, राजनेता बोलते रहते हैं कि हम ये करेंगे, वो करेंगे। 50 साल बाद भी कोई अगर वो काम कर देगा तो कहेंगे कि हमने ये उस समय कहा था, ऐसे लोग बहुत मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने नवीन पटनायक की तारीफ कहा- उनकी सरकार सहकारी संघवाद का सबसे अच्छा उदाहरण
- लखीमपुर खीरी मामले पर पीएम मोदी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट जो कमेटी बनाना चाहती थी, राज्य सरकार ने सहमति दी। जिस जज के नेतृत्व में जांच चाहती थी सरकार ने सहमति दी। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है तभी सुप्रीम कोर्ट की इच्छा के अनुसार सारे निर्णय करती है।
- भारत के पास दुनिया की सबसे पुरानी भाषा
पीएम मोदी ने कहा, मैं चीन के राष्ट्रपति को तमिलनाडु ले गया, फ्रांस के राष्ट्रपति को उ.प्र. ले गया, जर्मन चांसलर को कर्नाटक ले गया। देश की शक्ति को उभारना, हर राज्य को प्रोत्साहन देना हमारा काम है। UN में मैं तमिल में बोलता हूं दुनिया को गर्व होता है कि भारत के पास दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है। - जवाहरलाल नेहरू को लेकर संसद में दिए बयान पर उन्होंने कहा, मैंने किसी के पिता, माता, नाना, दादा के लिए कुछ नहीं कहा। मैंने देश के प्रधानमंत्री ने क्या कहा, वो कहा है। मैंने बाताया कि एक प्रधानमंत्री के ये विचार थे तब क्या स्थिति थी और आज प्रधानमंत्री के ये विचार हैं तब क्या स्थिति है।
- पीएम मोदी ने कहा, परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है। जब परिवार ही सर्वोपरि होता है, परिवार को बचाओ पार्टी बचे न बचे, देश बचे न बचे। ये जब होता है तो सबसे बड़ा नुकसान प्रतिभा को होता है। सार्वजनिक जीवन में जितनी अधिक प्रतिभा आए वो जरूरी है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कुछ नेता निजी स्वार्थ के लिए विविधता को एक दूसरे से साथ विरोध के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले 50 साल उन्होंने यही किया है, हर बात पर देश को बांटों और राज करो।
- परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है। जब परिवार ही सर्वोपरि होता है, परिवार को बचाओ पार्टी बचे न बचे, देश बचे न बचे। ये जब होता है तो सबसे बड़ा नुकसान प्रतिभा को होता है। सार्वजनिक जीवन में जितनी अधिक प्रतिभा आए वो जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications