पीएम मोदी ने चुनावी सभा में नीतीश कुमार को किया बेनकाब

गोपालगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतीश बाबू ने संसद दलितों, अतिपिछड़ों के आरक्षण को छीनकर एक विशेष संप्रदाय के लोगों को देने के लिए कहा था।

narendra modi

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे पास नीतीश का भाषण है जो उन्होंने संसद में दिया था और मैं उनके चुनौती देता हूं कि वो मेरे आरोप को गलत ठहराये। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब इस तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश तंत्रमंत्र नहीं बल्कि लोकतंत्र से चलेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार को लूटने वालों को सजा दिलाने का चुनाव है।

प्रधानमंत्री के भाषण के मुख्य अंश

  • अगर मैं दलित मां का बेटा हूं तो क्या मैं विकास की बात नहीं कर सकता।
  • अगर मैं पिछड़ा हूं तो क्या मैं विकास की बात नहीं कर सकता क्या।
  • दलितों, महादलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का आरक्षण निकालकर संप्रदाय के आधार पर आरक्षण दिये जाने की बात कही थी।
  • संविधान में संप्रदाय के आधार पर आरक्षण मना है लेकिन नीतीश बाबू यही करना चाहते हैं।
  • हम जब विकास-विकास की बात कर रहे थे तो वो आरक्षण-आरक्षण कर रहे थे। बिहार की कमाई के लिए पढ़ाई के लिए, बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए वोट मांग रहा हूं।
  • बिहार को लूटने वालों को सजा कराने के लिए यह चुनाव है।
  • ये घोटाले की सूचि से भरे हुए लोगों को नये घोटाले करने की इजाजत दी जानी चाहिए क्या।
  • अल कतरा घोटाला, राशन घोटाला, शराब घोटाला, नलकूप घोटाला, इंदिरा आवास घोटाला, मिड डे मील घोटाला, आंगनवाड़ी घोटाला, कुलपित नियुक्ति घोटाला, शिक्षा अभियान घोटाला, कंबल खरीद घोटाला, परिवहन घोटाला, वायरलेस घोटाला घोटाला, चावल घोटाला, रेलवे में भी घोटाला।
  • अभी तो आपकी सरकार चल रही है, अपने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आपको कार्यवाही करने से कौन रोक रहा है।
  • बिहार बेचने के एडवांस लिये जा रहे हैं।
  • जेडीयू के मंत्री और विधायक सौदेबाजी करते पकड़े गये हैं, उनके खिलाफ क्या कार्यवाही की।
  • लालूजी को जेल हुई क्या उनका घर कब्जा किया कि नहीं, उनके घर में स्कूल खोला कि नहीं।
  • नीतीश ने कहा था कि अगर किसी का भी भ्रष्टाचार पकड़ा गया तो उसकी मिल्कियत जब्त करके उनके घरों में स्कूल खोले जायेंगे।
  • लाखों रुपए कैमरे के सामने नीतीश के मंत्री ले रहे हैं।
  • ये घर भरने, लूटपाट करने और तिजोरी भरने का खेल मुझे बंद कराना है।
  • रोज लाखों करोड़ो लूटा जाता था, लेकिन दिल्ली में अब एक पैसे की भी लूट नहीं होती है।
  • मैं भाई-भतीजावाद खत्म करके मानुंगा।
  • नीतीश लालू बड़ा भाई छोटा भाई कर रहे हैं, बड़े भाई को अपने बेटों की चिंता है
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+