जब 'राम' ने ली मोदी के साथ सेल्फी, 'सीता' को किया पीएम ने प्रणाम
उगादी मिलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि त्योहार प्रकृति के बदलते पहलुओं का प्रतिबिंब है, ये हमारी संस्कृति, परंपराओं से जुड़ा हुआ है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित उगादी मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम का आयोजन सूचना प्रसारण मंत्रालय, शहरी विकास और आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की ओर से किया गया। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू के घर निवास पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खास सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
कर्नाटक में हिन्दू नव वर्ष को 'उगादी' त्योहार के नाम से मनाया जाता है। दिल्ली में भी उगादी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने नए साल पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि त्योहार प्रकृति के बदलते पहलुओं का प्रतिबिंब है, ये हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा हुआ है।

सरकार की खास पहल 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसके जरिए आने वाली पीढ़ी विभिन्न राज्यों की विविधता और संस्कृति को समझेगी। इसके जरिए सभी भारतीयों में एकता की भावना और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, महेंद्र शर्मा, हर्षवर्धन, विजय गोयल समेत कई अधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications