पीएम मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा का इस्तीफा, पिछले साल हुए थे नियुक्त
नई दिल्ली, 02 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने सोमवार (02 अगस्त) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक अधिकारी से इसकी पुष्टि की। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार अमरजीत सिन्हा के इस्तीफे के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

सिन्हा 1983 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्हें पिछले साल फरवरी में पीएम मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके इस्तीफे के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। देश के शीर्ष कार्यालय से इस साल यह दूसरा महत्वपूर्ण इस्तीफा है, क्योंकि पीएम के प्रमुख सचिव पीके सिन्हा ने मार्च में पहले इस्तीफा दे दिया था।
सिन्हा को प्रमुख अधिकारी भास्कर खुल्बे के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। तीन दशकों के लंबे करियर में सिन्हा ने अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र-ग्रामीण विकास के अलावा शिक्षा और पंचायती राज मंत्रालय में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और सर्व शिक्षा अभियान जैसी योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। सिन्हा ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फ्यूचर ब्यूरोक्रेट्स के लिए ट्रेनर के रूप में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications