गाजीपुर में बोले पीएम मोदी- इस चौकीदार की वजह से कुछ चोरों की रातों की नींद उड़ी

गाजीपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पीएम मोदी वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

गाजीपुर। पीएम मोदी आज गाजीपुर और वाराणसी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गाजीपुर में महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी किया। उन्होंने एक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराज सुहैलदेव देश के उन वीरों में रहे हैं, जिन्होंने मां-भारती के सम्मान के लिए संघर्ष किया।

Prime Minister Narendra Modi addressing rally in ghazipur

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में लाखों किसानों को कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन सिर्फ 800 किसानों का ही कर्ज माफ हुआ। ये कैसा खेल, कैसा धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 6 लाख करोड़ रुपए का किसानों का कर्ज माफी का वादा किया था और दिया कितना सिर्फ 60 हज़ार करोड़।

चौकीदार की वजह से कुछ चोरों की रातों की नींद उड़ी

पीएम मोदी ने कहा, आपका ये चौकीदार, बहुत ईमानदारी से दिन-रात एक कर रहा है। आप अपना विश्वास और आशीर्वाद इसी तरह बनाए रखिए। क्योंकि चौकीदार की वजह से कुछ चोरों की रातों की नींद उड़ी हुई है। मुझ पर आपका विश्वास और आशीर्वाद ही एक दिन इन चोरों को सही जगह तक लेकर जाएगा।

गाजीपुर में नए और मेधावी डॉक्टर तैयार होंगे

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत से कैंसर जैसी सैकड़ों गंभीर बीमारियों की स्थिति में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित हुआ है। केंद्र सरकार का दृढ़ निश्चय है कि जिन्होंने भी भारत की रक्षा, सामाजिक जीवन को ऊपर उठाने में योगदान दिया है, उनकी स्मृति को मिटने नहीं दिया जाएगा। जिस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया है उससे इस क्षेत्र को आधुनिक चिकित्सा सुविधा तो मिलेगी ही, गाजीपुर में नए और मेधावी डॉक्टर भी तैयार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+