देश के विकास के लिए राज्यों का सहयोग जरूरी-पीएम
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए राज्य और केंद्र का मिलकर काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र के बीज छत्तीस का आंकड़ा नहीं होना चाहिए बल्कि राज्यों को देश के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करने के लिए आगे आना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने भारत को बाजार के रूप में नहीं देखने की बात कही, उन्होंने कहा कि भारत के एक अवसर के रूप में देखना चाहिए। जहां युवा शक्ति में अपार ऊर्जा है जिसे सही से प्रयोग किया जाना जरूरी है, उन्होंने छोटे-छोटे उद्योगों पर ध्यान देने की बात कही। प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रमुख अंश-
- देश की ताकत राज्यों में निहित
- ऑर्गेनिक एग्रो मार्केट में एमपी का बड़ा योगदान
- समय बदल गया है, कोई भी देश अकेले विकास की राह पर नहीं जा सकता
- सभी राज्यों को ग्लोबल टैलेंट पूल बनाना चाहिए
- दुनिया में बैठे भारतीयों को भारत के विकास में उनका सयहोग लेना चाहिए












Click it and Unblock the Notifications