'बेकार थी BJP वाली पिछली सरकार, हमें टैक्स का हिस्सा ठीक से नहीं दिला सकी', CM की शपथ के बाद बोले सिद्दारमैया
Siddaramaiah on BJP Government: मुख्यमंत्री की शपथ के बाद सिद्दारमैया ने प्रेस कॉनफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकार बेकार थी। हमें टैक्स का हिस्सा ठीक से नहीं मिल पाया।

Siddaramaiah on BJP Government: सिद्दारमैया ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, डीके शिवकुमार भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बेंगलुरू के विधान सौधा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित वाली पिछली सरकार बेकार थी। वे हमें टैक्स का हिस्सा ठीक से नहीं दिला सकी। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग की सिफारिश के मुताबिक, केंद्र हमें 5495 करोड़ रुपये देंगे, पिछली सरकार को नहीं मिला। निर्मला सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं और उनकी और पीएम की वजह से कर्नाटक को नुकसान हुआ है।
सीएम सिद्दारमैया ने कहा कि चुनाव के दौरन कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच गारंटियों का वादा किया था। उन पांचों गारंटियों को लागू करने का आदेश कैबिनेट की पहली बैठक के बाद दिया गया। अगली कैबिनेट बैठक के बाद सभी लागू होंगे, जिसे एक सप्ताह के भीतर बुलाया जाएगा।
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरवी देशपांडे अगले सप्ताह बुलाए गए सत्र के लिए कर्नाटक विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे। कर्नाटक विधानसभा का सत्र अगले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को होना है।
यह भी पढ़ें- कौन होगा कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार और सिद्दारमैया के बीच पोस्टर वार तेज












Click it and Unblock the Notifications