कौन होगा कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार और सिद्दारमैया के बीच पोस्टर वार तेज
Karnataka: कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद डीके शिवकुमार और सिद्दारमैया के बीच पोस्टर वार तेज हो गया है। दोनों नेताओं के समर्थकों अपने-अपने नेताओं को मुख्यमंत्री की बधाई दे रहे हैं।

Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम के बाद अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टिकी हैं। कर्नाटक की सत्ता की कुर्सी पर विराजमान होने के लिए कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं के बीच मुकाबला तेज हो गया है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों ने रविवार को पोस्टर के जरिए अपना समर्थन दे रहे हैं।
इन दोनों नेताओं के बीच पोस्टर वार तेज हो गए हैं। सिद्धारमैया के समर्थकों ने बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें उन्हें कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बताया। रविवार को बेंगलुरु में डीके शिवकुमार के घर के बाहर भी पोस्टर लगाए थे। उन्हें अग्रिम जन्मदिन की बधाई दी गई, जिसमें लिखा है कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई। बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री का 15 मई को जन्मदिन है।
वहीं, सिद्धारमैया ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक रविवार को होगी। डीके शिवकुमार ने कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र में जेडीएस उम्मीदवार बी नागराजू को 122392 वोटों से हराया। जबकि सिद्धारमैया ने वरुणा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वी सोमन्ना को हराया। कांग्रेस ने साउथ से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से बाहर कर 135 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी 66 सीटें जीतने में कामयाब रही। जनता दल-सेक्युलर (JDS) को 19 सीटों पर जीत मिली।
भारी जीत मिलने के बाद डीके शिवकुमार ने अपने आध्यात्मिक गुरु अजजय्या से मिलने नॉनविनकेरे पहुंचे। डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हमारी संख्या 136 होगी। हमें 135 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला है। इससे पहले उन्होंने बीजेपी-जेडीएस के बीच होने वाले गठबंधन की अटकलों को भी खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। कर्नाटक की जनता ने हमें यह आशीर्वाद दिया है।












Click it and Unblock the Notifications