राष्ट्रपति चुनाव से पहले सोनिया का भाजपा पर हमला,कहा-हमारे पास नंबर नहीं पर लड़ना जरूरी
सोनिया गांधी ने भले हमारे पास नबंर कम हो, लेकिन इस राष्ट्रपति चुनाव में हमें पूरी ताकत से लड़ना होगा।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे पास भले ही संख्या कम हो, लेकिन हमें पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ना होगा।

विपक्ष के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित सांसदों की बैठक में सोनिया ने कहा कि मीरा कुमार और गोपाल कृष्ण गांधी अच्छे राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति साबित होंगे। उन्होंने कहा कि भले हमारे पास नबंर कम हो, लेकिन इस राष्ट्रपति चुनाव में हमें पूरी ताकत से लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हम हम ऐसे लोगों के हाथों में सबकुछ नहीं दे सकते हैं , जो संकीण मानसिकता रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब देश का संविधान और कानून दोनों खतरे में हैं, तब जरूरत है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ हर हाल में लड़ाई लड़ना चाहिए।
सोनिया ने कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति देश के संवैधानिक मुखिया हैं। उन्होंने बाकी की पार्टियों ने अपील की कि बाकी दल भी मिल कर देश को आगे ले जाने की राजनीति में उनका साथ दें। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आयोजित इस बैठक में विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन देने वाले 16 दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications