राष्ट्रपति चुनाव 2020: जो बिडेन ने ट्रंप के खिलाफ उनकी बेतुकी टिप्पणियों को बनाया अपना हथियार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 के लिए डेमोक्रेट के संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन ने अमेरिका में कोरोनवायरस महामारी से हुई लाखों अमेरिकियों की मौत और उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेतुकी टिप्पणियों को चुनावी कैंपेन के लिए मुख्य हथियार बनाया है, जो अब जो बिडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कैंपेन का प्रमुख हिस्सा बन गया है।

biden

मंगलवार को बिडेन ने नए कैंपेन का एक वीडियो ट्वीटर पर क्लिप शेयर किया है, जो राष्ट्रपति ट्रम्प के फुटेज के साथ शुरू होता है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक साक्षात्कार के दौरान ट्रंप द्वारा की गई भद्दी टिप्पणियों को दिखाया गया है, जो राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा किए गए कई भद्दे टिप्पणियों में से एक था।

biden

बिडेन के इस वीडियो कैंपेन वीडियो ट्रंप के फुटेज को 27-सेकंड बाद काट दिया गया है और फिर वीडियो में सुरक्षा उपकरणों से लैस चिकित्सा पेशेवरों की तस्वीरों के साथ कोविड​-19 में मारे गए लोगों के शोकाकुल परिवार पर खत्म होता है। कोरोना महामारी अब तक अमेरिका में लगभग 160,000 की जान ले चुकी है।

biden

गौरतलब है अमेरिका में कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा की गई टिप्पणियों की जमकर आलोचना हुई है। इस दौरान उन्होंने न केवल महीनों तक महामारी की गंभीरता को कम आंकने की गलती की, बल्कि समय से पहले स्कूलों और व्यवसायों को फिर से खोलने पर जोर दिया। इससे अमेरिका में कोरोना का प्रकोप अधिक हुआ।

biden

"हर हफ्ते हजारों अमेरिकी मर रहे हैं। राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया? 'इट इज व्हाट इट जी'' को बिडेन ने वीडियो कैंपेन क्लिप का कैप्शन दिया है। बुधवार सुबह तक इस वीडियो को अकेले ट्विटर पर 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है पिछले हफ्ते ही बिडेन ने बताया था कि उनका सोशल मीडिया कैंपेन उपयोग ट्रम्प से अलग होगा।

biden

उल्लेखनीय है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मेल-इन वोटिंग धोखाधड़ी के बारे में निराधार चिंताओं के चलते चुनाव में देरी के विचार के बाद बिडेन ने एक पोस्ट में जवाब देते हुए लिखा, जब मैं राष्ट्रपति हूं, तो आपको मेरे ट्वीट के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+