Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरदार पटेल की जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन, राष्ट्रपति-गृहमंत्री ने पुष्प अर्पित किए

देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर आज देश उन्हें याद कर रहा है और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सरदार पटेल की जयंती पर पटेल चौक पर स्थिति उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

narendra modi

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को याद करते हुए उन्हें नमन किया। पीए मोदी ने कहा सरदार पटेल की जयंती पर हम उनकी अदम्य भावना को याद करते हैं, वह दूरदर्शी राजनेता थे और उनका समर्पण असाधारण था जिसके साथ उन्होंने हमारे देश की नियति को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती रहती है। हम उनकी सेवा के सदैव ऋणी रहेंगे।

Recommended Video

    सरदार पटेल की जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन, राष्ट्रपति-गृहमंत्री ने पुष्प अर्पित किए

    अमित शाह ने कहा कि मैं आप सभी को एकता दिवस की बधाई देता हूं। आज देश के प्रथम गृहमंत्री और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का 148 वां जन्मदिन है। पूरा देश 2014 से इस दिन को एकता दिवस के रूप में मनाता है। हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद अंग्रेज इस देश को खंड-खंड होने के लिए छोड़कर गए थे।

    उस वक्त 550 से अधिक रियासतों को एकता के धागे में पिरोकर भारत माता के अभि का मान बढ़ाने का काम हमारे लौहपुरुष सरकार पटेल ने किया था। अगर सरदार ना होते तो शायद भारत माता का आजका मानचित्र हम सबके सामने ना होता।

    बता दें कि आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा की पुण्यतिथि भी है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+