गोवा मना रहा 60वां मुक्ति दिवस, राष्ट्रपति कोविंद हुए समारोह में शामिल

पणजी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को गोवा के 60वें मुक्ति दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे। दक्षिण गोवा के दामोलिन एयरपोर्ट पर उतरने पर गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति पणजी के आजाद मैदान में पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Ram Nath Kovind

गोवा अपना 60वां मुक्ति दिवस मना रहा है। 19 दिसम्बर 1961 को गोवा को पुर्तगाली शासन से आजादी मिली थी। मुक्ति दिवस पर आयोजित समारोह की शुरुआत पर राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में लोगों को मुक्ति दिवस की बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि आज आप लोगों के साथ पूरा देश गोवा के 60वें मुक्ति दिवस के उत्सव में शामिल है। ये दिन सिर्फ गोवा के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए स्मरणीय है। आज ही के दिन गोवा को 450 साल की विदेशी गुलामी से आजादी मिली थी।

इस दौरान राष्ट्रपति ने गोवा की आजादी की लड़ाई में शहीद होने वालों को याद करते हुए कहा आपके पूर्वजों ने इस मशाल को बुझने नहीं दिया। इस मशाल को जलाए रखने में अपने जीवन का बलिदान करने वाले अपने पूर्वजों के बलिदान को भी याद करता हूं।

इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को भी याद किया। गांधी जी कहते थे कि "कश्मीर या किसी अन्य राज्य की तरह गोवा भी भारत का अंग है। भारत की एकता और अखंडता पर उन्हें अटूट विश्वास था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+