नरेंद्र मोदी की पटना रैली को राष्‍ट्रपति प्रणब ने दिखाई हरी झंडी

Pranab Mukherjee
पटना/नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नरेंद्र मोदी को पटना जाने के लिये हरी झंडी दे दी है। या फिर यूं कहिये कि पटना में 27 अक्‍टूबर को होने वाली मोदी की रैली में प्रणब दा कोई भी रोड़ा अटकाना नहीं चाहते हैं। सीधी बात करें तो राष्‍ट्रपति अब 26 अक्‍टूबर की सुबह पटना पहुंचेंगे। वहां आईआईटी के कनवोकेशन में शामिल होंगे और दो अन्‍य कार्यक्रमों के बाद वह वापस दिल्‍ली लौट जायेंगे। जबकि पहले उनका कार्यक्रम 27 अक्‍टूबर तक पटना में रुकने का था।

राष्‍ट्रपति कार्यालय से यह सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का चैन छिन गया है। असल में 27 अक्‍टूबर को पटना में नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। रैली के चलते पटना जिला प्रशासन को मोदी समेत कई नेताओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने होंगे। बताया जा रहा है कि रैली को रोकने के लिये नीतीश सरकार ने राष्‍ट्रपति को भी उसी दिन आमंत्रित कर लिया।

राष्‍ट्रपति के पूर्व कार्यक्रम के अनुसार उन्‍हें 26 और 27 को पटना में आयोजित होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करनी थी। इस वजह से भाजपा हलकान हो गइै, क्‍योंकि वह राष्‍ट्रपति के कार्यक्रम को रुकवा नहीं सकती थी, इसलिये नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया। आज जैसे ही राष्‍ट्रपति कार्यालय से यह सूचना आयी कि प्रणब मुखर्जी 26 को ही वापस लौट जायेंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस खबर के साथ पटना में नमो चाय की बिक्री भी तेजी से बढ़ गई है। टीशर्ट, कैप, झंडे, पोस्‍टर, बैनर और न जाने क्‍या-क्‍या मोदी की रैली को सफल बनाने के लिये बनाये जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+