'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखने पर विवाद, जयराम रमेश का दावा- सरकार ने बदल दिया INDIA का नाम
India vs Bharat: इंडिया और भारत को लेकर एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया है कि G-20 बैठक में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने INDIA का नाम बदल दिया है।
जय राम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि तो क्या ये खबर वाकई सच है कि राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए सामान्य 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय ' प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा' है। अब, संविधान में अनुच्छेद 1 पढ़ सकता है "भारत, जो इंडिया था, राज्यों का एक संघ होगा। लेकिन अब इस "राज्यों के संघ" पर भी हमला हो रहा है।

वहीं जयराम रमेश जब सरकार द्वारा जारी निमंत्रण कार्डों पर ' प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखने की आलोचना कर रहे थे, तब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक कदम आगे बढ़ गए और भारत को "भारत गणराज्य" घोषित कर दिया। हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत गणराज्य खुश और गौरवान्वित है कि हमारी सभ्यता अमृत काल की ओर साहसपूर्वक आगे बढ़ रही है।
बता दें कि संसद के मानसून सत्र में बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने संविधान से 'इंडिया' शब्द को हटाने की मांग करते हुए तर्क दिया कि यह औपनिवेशिक गुलामी का प्रतीक है। उनकी भावना को साथी भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भी दोहराया जिन्होंने "इंडिया" को "भारत" से बदलने के लिए संवैधानिक संशोधन का आह्वान किया।
मोहन भागवत ने भी दिया था बयान
सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि हमारे देश का नाम काफी पहले से ही भारत है, ऐसे में इसे इंडिया नहीं कहा जाना चाहिए। जिसके बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाए थे। विपक्ष ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया था।












Click it and Unblock the Notifications