मनीष सिसोदिया से खफा राष्ट्रपति भवन सचिवालय
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से राष्ट्रपति भवन के अफसर नाराज है। नाराज इसलिए हैं क्योंकि वे बुधवार को राष्ट्रपति भवन के भीतर बने राजेन्द्र प्रसाद सर्वोदय स्कूल में राष्ट्रपति भवन सचिवालय स्टाफ को बिना बताए चले गए और वहां पर प्रिंसिपल को सस्पेंड भी कर दिया।

औचक निरीक्षण
मनीष सिसोदिया ने स्कूल का औचक निरीक्षण कर वित्तीय अनियमितता पाए जाने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबितड कर दिया। उन्होंने ये औचक निरीक्षण स्कूल प्रशासन के ख़िलाफ़ कई शिकायतें सामने आने का बाद किया और निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में जाली बिल और रसीद बरामद किए।
शिकायत करेगा
जानकारों ने बताया कि राषट्रपति भवन सचिवालय का स्टाफ उनके खिलाफ दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को शिकायत करने के संबंध में सोच रहा है।
जांच के आदेश
स्कूल में गड़बड पाए जाने पर मनीष सिसोदिया ने स्कूल के प्रिंसिपल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करते हुए जांच के आदेश दिए।












Click it and Unblock the Notifications