वाया लखनऊ राज्सभा पहुंच कर रक्षा मंत्री बनेंगे मनोहर पर्रिकर
लखनऊ। राजनीति में गोटी सेट करने के सैकड़ों तरीके होते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को यूपी से राज्यसभा में भेजना। जी हां नरेन्द्र मोदी रविवार को पहली बार अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। मनोहर पर्रिकर का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय हो चुका है।

सूत्रों के मुतबिक गोवा के नए सीएम पद के लिए स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र अर्लेकर के नाम की चर्चा है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में वित्त मंत्रायल और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अरुण जेटली के पास है। मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्रालय सौंपने के साथ ही साथ मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार और राजस्थान के कोटे से भी मंत्री बनाए जाएंगे। इसमें दस नए मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications