दिल्ली विधानसभा भंग करने को राष्ट्रपति की मंजूरी, एलजी ने गृहमंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
नई दिल्ली। एलजी नजीब जंग की दिल्ली विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की सिफारिश को राष्ट्रपति ने अपनी मुहर लगा दी है। राष्ट्रपति ने दिल्ली विधानसभा को भंग करने को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब दिल्ली विधानसभा को भंग करने के लिए गृह मंत्रालय को सिफारिश भेज दी है।

गौरतलब है कि सोमवार को एलजी ने सभी पार्टियों से मुलाकात करके दिल्ली में सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की थी। जिसमें सभी पार्टियों ने सरकार बनाने से मना कर दिया था। जिसके बाद एलजी ने दिल्ली विधानसभा को भंग करने की सिफारिश राष्ट्रपति को भेज दी थी
वहीं दिल्ली में चुनाव को लेकर एक बार फिर से सियासी मैदान तैयार हो रहा है। एक तरफ आप के लिए फिर से अपना जादू चलाना बड़ी चुनौती है, तो वहीं भाजपा के लिए दिल्ली कड़ा इम्तिहान होने वाला है। दिल्ली में मोदी लहर की असल परीक्षा होनी है।












Click it and Unblock the Notifications