राष्ट्रपति भवन में हुआ जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर का स्वागत, बताया क्यों बार-बार आना चाहते हैं भारत
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शनिवार को वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे और यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। वॉल्टर अपनी पत्नी एल्के के साथ भारत आए हैं। जर्मन राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।
नई
दिल्ली। जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शनिवार को वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे और यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। वॉल्टर अपनी पत्नी एल्के के साथ भारत आए हैं। जर्मन राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। वॉल्टर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी होते हुए दिल्ली पहुंचे हैं और यहां पर उन्होंने बताया है कि उन्हें क्यों बार-बार भारत आने का दिल करता है। राष्ट्रपति वॉल्टर ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। राष्ट्रपति वॉल्टर को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
भारत
के
लिए
क्या
सोचते
हैं
वॉल्टर
स्वागत
के बाद राष्ट्रपति वॉल्टर ने मीडिया को बताया कि वह पहले भी भारत आ चुके हैं। हालांकि बतौर राष्ट्रपति यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उन्होंने कहा, 'मैं बार-बार भारत आता हूं क्योंकि इस देश के लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है। भारत ने जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं, यहां के लोग और एक देश के तौर पर भारत दुनिया की एक सम्मानित जगह है।' जर्मन राष्ट्रपति वॉल्टर आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को लेकर अहम सौदे हो सकते हैं। गुरुवार को वॉल्टर सबसे पहले वाराणसी पहुंचे थे और यहां से वह सारनाथ पहुंचे थे। उन्होंने सारनाथ म्यूजियम का दौरा किया था और कई एतिहासिक जगहों को देखा था।जर्मनी में नई सरकार आने के बाद वॉल्टर के भारत दौरे को विदेश मंत्रालय ने काफी अहम करार दिया है। जर्मनी राष्ट्रपति जामा मस्जिद भी जाएंगे और साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों से भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह एक बिजनेस राउंड टेबल में कई बिजनेस लीडर्स से भी मुखातिब होंगे। रविवार को वॉल्टर, चेन्नई जाएंगे और यहां वह आईआईटी मद्रास का दौरा करेंगे।











Click it and Unblock the Notifications