New Governors List: 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपालों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने 13 जगहों पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राष्ट्रपति ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदलने के आदेश दिए हैं।

new Governors list

Appointment of New Governors: महाराष्ट्र और लद्दाख के राज्यपाल के इस्तीफों को मंजूर करने के साथ ही राष्ट्रपति ने रविवार को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदलने के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने 13 जगहों पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मतदान वाले राज्य मेघालय-नागालैंड और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख सहित 13 राज्यों को रविवार को नए राज्यपाल मिले हैं। ऐसे में जानिए राष्ट्रपति की ओर से नियुक्त किए राज्यपाल और उपराज्यपालों की सूची।

राज्यों में बड़ा फेरबदल और नई नियुक्ति ऐसे वक्त में हुई है, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफे स्वीकार कर लिया था। राष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। देखिए पूरी लिस्ट...

  1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (सेवानिवृत्त) अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल हैं।
  2. बीजेपी के पूर्व नेता लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
  3. पूर्व भाजपा नेता सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  4. शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  5. गुलाब चंद कटारिया, जो राजस्थान में विपक्ष के नेता थे, अब असम के राज्यपाल बनाए गए हैं।
  6. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर, जो अयोध्या पर पुरातात्विक रिपोर्ट को बरकरार रखने वाली बैंच का हिस्सा थे, उनको आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  7. बिस्वा भूषण हरिचंदन, जो पहले आंध्र प्रदेश के राज्यपाल थे, उनको छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  8. सुश्री अनुसुइया उइके, जो छत्तीसगढ़ की राज्यपाल थीं, उनतो मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  9. मणिपुर के पूर्व राज्यपाल ला गणेशन नागालैंड के नए राज्यपाल होंगे।
  10. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  11. राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, जो पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे, उनको बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  12. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  13. ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त), जो पहले अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे, उनको अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+