राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी 19 बच्चों को PM राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, लिस्ट में आंध्र के सूर्य प्रसाद का नाम
PM National Children Award: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों कुल 19 बच्चों को दिया जाएगा। जिसमें 9 लड़के और 10 लड़कियां शामिल होंगी। ये प्राइज छह श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिसमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक क्षेत्र, सेवा और खेल शामिल हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये पुरस्कार 22 जनवरी को विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पोर्टल 9 मई से 15 सितंबर तक नामांकन किया गया था। इससे पहले पुरस्कारों को विभिन्न स्तरों पर प्रचारित करने के भी प्रयास किए गए। प्राइज के लिए कुल 19 बच्चों का चयन किया गया।

22 जनवरी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 9 लड़कों और 10 लड़कियों को छह श्रेणियों- कला और संस्कृति (7), बहादुरी (1), नवाचार (1), विज्ञान और प्रौद्योगिकी (1), सेवा (4), और खेल (5) के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिया जाएगा।
प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का उद्देश्य 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाना है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रमाण पत्र और एक पदक मिलेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते पुरस्कार विजेताओं से बातचीत भी करेंगे।
इन्हें मिलेगा पुरस्कार
महाराष्ट्र के आदित्य विजय ब्रम्हणे (मरणोपरांत) को वीरता, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की अनुष्का पाठक , पश्चिम बंगाल के अरिजीत बनर्जी, छत्तीसगढ़ के अरमान उबरानी, गुजरात के हेतवी कांतिभाई खिमसूरिया, जम्मू एवं कश्मीर के इशफाक हामिद, मडी हुसैन- बिहार और पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया- तेलंगाना में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं नवाचार के क्षेत्र में दिल्ली की सुहानी चौहान, राजस्थान के आर्यन सिंह को विज्ञान प्रौद्योगिकी, मध्य प्रदेश के अवनीश तिवारी और हरियाणा गरिमा, त्रिपुरा की ज्योत्सना अख्तर , असम के संयम मजूमदार को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सम्मान मिल रहा है।
वहीं उत्तर प्रदेश के आदित्य यादव, कर्नाटक के चार्वी ए, अरुणाचल प्रदेश के जेसिका नेयी सरिंग, मणिपुर के लिन्थोई चनांबम और आंध्र प्रदेश खेल के आर सूर्य प्रसाद को खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications