जम्मू रीजन में आतंकी घटनाओं पर बड़े एक्शन की तैयारी! मास्टर प्लान पर हाईलेवल मीटिंग, शाह और डोभाल हुए शामिल
केंद्र नई सरकार गठन के बाद बीते कुछ दिनों जम्मू कश्मीर के भीतर आतंकी कुछ आतंकी घटनाएं सामने आईं है। मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण के दिन ही आतंकियों ने रियारी में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पर कायतापूर्ण हमला किया। पीएम मोदी के नए कार्यकाल के लिए शपथ लेने के साथ एक के बाद एक अब तक जम्मू कश्मीर में चार आतंकी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में कार्यभार ग्रहण के बाद रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घाटी में सुरक्षा और आतंकी घटनाओं पर नकेल कसने के लिए एक अहम मीटिंग की।
बैठक के दौरान जम्मू कश्मीर में घुसपैठ और आतंकवाद को लेकर हाईलेवल मीटिंग के दौरान गृह मंत्री शाह ने एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे एरिया डोमिनेशन प्लान और जीरो टेरर प्लान के माध्यम से कश्मीर घाटी में हासिल सफलताओं को जम्मू संभाग में भी दोहराएं। पांच घंटे तक चली बैठक में, जिसे एक छोटे ब्रेक सहित दो दौर में विभाजित किया गया था, शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्र की नई नीतियों तहत आतंका का सफाया किया जाएगा।

मीटिंग में शाह के साथ एनएसए अजीत डोभाल के साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और डीजीपी समेत अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए। मीटिंग का पहला दौर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा पर केंद्रित रहा, जबकि दूसरा दौर में अमरनाथ यात्रा के दौरान व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर थी।
Recommended Video
बता दें कि पीए मोदी के शपथ ग्रहण के दिन से लेकर अब तक एक बाद एक आतंकी हमले की चार घटनाएं सामने आ चुुकी हैं। जिसमें रियासी आतंकी हमले में सबसे अधिक मौते हुईं। आतंकी घटनाओं पर केंद्र गंभीरता से एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहा है। रविवार को गृहमंत्री, एनएसए और सुरक्षा अधिकारियों की अहम बैठक के बाद गृहमंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सुरक्षा केंद्र सरकार की पहली प्राथमिकता है।












Click it and Unblock the Notifications