प्रीति झंगियानी के सात साल के बेटे के साथ बुजुर्ग ने की बदतमीजी, मामला दर्ज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने अपने सात साल के बेटे के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है। प्रीति और उनके पति प्रवीण डबास ने गुरुवार शाम को खार पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज कराया है। प्रीति ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरिफ नाम के एक बुजुर्ग आदमी ने उनके सात साल के बेटे के साथ मारपीट की और उसे मार डालने की धमकी दी।

प्रीति ने बताया है कि उनका बेटा जयवीर बुधवार शाम शिवस्थान बिल्डिंग के पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। यहां कुछ और फुटबॉल भी खेल रहे थे, इसी दौरान बच्चों नकी आपस में कहासुनी हो गई। जयवीर की जिस बच्चे से बहस हुई उसके दादा पार्क में आए और जयवीर को थप्पड़ मारा। उसे जान से मार देने की बात भी कही गई। आरिफ नाम से इस बुजुर्ग ने बीच बचाव की कोशिश पर एक अन्य महिला से भी खराब बर्ताव किया। इसको लेकरअभिनेत्री ने पुलिस से शिकायत की।

38 साल की प्रीति झंगियानी ने सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनका फिल्मी करियर बहुत ज्यादा कामयाब नहीं रहा। प्रीति ने राजश्री प्रोडक्शन के म्यूजिक एलबम 'ये है प्रेम' में भी काम किया, जिसके गाने काफी लोकप्रिय हुए। प्रीति ने साल 2008 में एक्टर प्रवीण डबास से शादी की थी। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे जयवीर सात साल का है। वहीं उनका छोटा बेटा देव दो साल का है। फिलहाल वो फिल्मों से दूर हैं और परिवार के साथ मुंबई में रह रही है।













Click it and Unblock the Notifications