केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, कोरोना से ठीक होने के तीन महीने बाद अब लगेगी वैक्सीन और बूस्टर डोज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई कि जिन लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें तीन महीने बाद वैक्सीन या बूस्टर डोज दिया जाएगा। कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से कुल 90 दिन बाद ही कोरोना वैक्सीन या बूस्टर डोज लगवाने के लिए योग्य होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सराकरों को पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जिन्हें कोविड हुआ है और वे वैक्सीनेशन के लिए योग्य हैं। इसको लेकर गाइडेंस के लिए कई राज्यों की तरफ से जानकारी मांगी गई थी।

precaution dose and vaccination after three months of corona recovery

इसका जवाब देते हुए केंद्र ने लिखा है कि अगर किसी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, ऐसे योग्य व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन के साथ-साथ जो लोग बूस्टर डोज के लिए भी योग्य हैं, उन्हें रिपोर्ट निगेटिव आने के तीन महीने बाद ही डोज दिया जा सकेगा। ऐसे लोगों को तीन महीने का इंतजार करना होगा। विकास शील ने पत्र में लिखा कि इसे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारी तुरंत अमल में लाएं।

Recommended Video

    Coronavirus India: Corona के Mild Symptoms होने पर घर पर ऐसे रखें अपना ध्यान | वनइंडिया हिंदी

    विकास शील ने बताया कि कोरोना वैक्सीन को लेकर ये आदेश वैज्ञानिक प्रमाण और नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप की सिफारिश पर किये गए हैं। बता दें कि 15 से 17 साल तक के बच्चों की कोरोना वैक्सीनेशन 3 जनवरी से शुरू हो गई थी। वहीं हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और ऐसे व्यक्ति जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है और वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों को 10 जनवरी से बूस्टर डोज लग रहे हैं। ऐसे व्यक्ति जिन्हें दोनों डोज लगे हुए 9 महीने पूरे हो चुके हैं उन्हें ही बूस्टर डोज लगाया जा रहा है।

    वर्तमान समय में अभी 15 से 17 साल तक बच्चों का वैक्सीनेशन चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार 12 से 14 साल तक के बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फऱवरी के आखिरी सप्ताह या फिर मार्च की शुरुआत से 12 से 14 साल तक के बच्चों की वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। सरकार का लक्ष्य है की 15 से 17 साल तक के बच्चों की वैक्सीनेशन जल्द पूरी कर ली जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+