झमाझम बारिश में नहाया बेंगलुरू, 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, Weather Updates

नई दिल्ली, 04 जून। मानसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी है, जिसके बाद केरल और उसके आस-पास के राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह से कर्नाटक में प्री-मानसून बारिश हो रही है। राजधानी बेंगलुरू में दोपहर 12 बजे के बाद से जमकर वर्षा हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक मानसून अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक में दस्तक देगा और इसी वजह से कर्नाटक में भारी बारिश हो रही है, जिसे कि Pre-Monsoon प्रक्रिया कहते हैं।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi-NCR में झमाझम बारिश, Kerala के बाद Karnataka पहुंचा मॉनसून | वनइंडिया हिंदी
    Pre-Monsoon की बारिश में नहाया बेंगलुरू

    Pre-Monsoon की बारिश में नहाया बेंगलुरू

    फिलहाल मैसूर, मांड्या, चामराजनगर, कोल्लर और राजधानी बेंगलुरु में 5 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी है। स्काईमेट के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान मैंगलोर ,कारवार मैसूरु 56 मिमी, और बेंगलुरु में काफी बारिश हुई है। बारिश का ये दौर शनिवार-रविवार को भी जारी रहेगा। विभाग ने कहा है कि प्री-मानसून एक्टिविटी की वजह से तटीय इलाकों को अलर्ट पर रखा है और मछुआरों को सावधानी बरतने को कहा गया है क्योंकि बारिश के साथ तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं।

    9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश,हरियाणा, एमपी, बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो वही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, में तेज बारिश होने के आसार हैं।

     96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा

    96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा

    भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि साउथ-वेस्ट मानसून के कारण कई राज्यों में प्री-मानसून प्रक्रिया जारी है। इस साल 96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा हो सकती है, जो कि सामान्य से अच्छी बारिश की श्रेणी में आती है। मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक रहेगा।

     साउथ-वेस्ट कोस्ट

    साउथ-वेस्ट कोस्ट

    मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से भारत के साउथ-वेस्ट कोस्ट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं, जिससे इंडिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बारिश होती हैं। ये हवाएं जून से सितंबर तक देश में सक्रिय रहती हैं और बारिश कराती हैं। हाइड्रोलोजी में मानसून का अर्थ है- कोई भी ऐसी पवन जो किसी क्षेत्र में किसी स्पेशल सीजन में भारी बारिश कराती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+