'वो राजनीति नहीं करता है, उसका कोई हिडन एजेंडा नहीं था', दोस्त कुणाल कामरा के सपोर्ट में उतरे प्रशांत किशोर

Prashant Kishor Kunal Kamra: जन सुराज के प्रमुख और पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने दोस्त कॉमेडियन कुणाल कामरा का समर्थन किया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 'कुणाल कामरा राजनीति में शामिल नहीं हैं और ना ही राजनीति करता है।' कुणाल कामरा ने अपने एक शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित तौर पर 'गद्दार' कहा था, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

कुणाल कामरा ने अपने हालिया शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष करके एक लोकप्रिय हिंदी फिल्म 'दिल तो पागल है' के बोलों को बदलकर एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।

Prashant Kishor Kunal Kamra

प्रशांत किशोर बोले- 'कुणाल कामरा मेरे दोस्त हैं, उसका इरादा गलत नहीं था

प्रशांत किशोर ने अब कहा है कि कुणाल कामरा ने जो कुछ बोला...उसके पीछे उसका कोई हिडन एजेंडा नहीं था। वो एक देशी प्रेमी है। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

''कुणाल कामरा मेरे दोस्त हैं। उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिनसे विवाद पैदा हुआ। हालांकि, मैं उनके बारे में जो जानता हूं, उसके मुताबिक इसके पीछे कोई छिपा हुआ उद्देश्य नहीं है। जो लोग सोचते हैं कि वह राजनीति कर रहे हैं, वे गलत हैं, वह इसमें शामिल नहीं हैं। उसका इरादा गलत नहीं था।''

प्रशांत किशोर ने कहा,

''वह (कुणाल) ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) करते हैं। वह स्टैंड-अप-कॉमेडी भी करते हैं। उनकी कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है। वह उन लोगों में से हैं जो अपने देश से प्यार करते हैं। हो सकता है कि उन्होंने अपने शब्दों का चयन गलत तरीके से किया हो। अगर उन्होंने ऐसा किया है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि उनके मन में देश और उसके संविधान के प्रति सम्मान है।"

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+