JDU से निकाले जाने के बाद अब इस पार्टी से जुड़े प्रशांत किशोर, अगले साल होने हैं यहां चुनाव
नई
दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीमअब डीएमके को अपनी सेवाएं देगी। इस बाबत डीएमके मुखिया एमके स्टालिन ने ट्वीट करके जानकारी दी है। स्टालिन ने ट्वीट करके लिखा कि प्रशांत किशोर की चुनावी रणनीति बनाने वाली संस्था आई-पैक यानि इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी तमिलनाडु में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति बनाने में मदद करेगी। बता दें कि डीएमके तकरीबन एक दशक से प्रदेश में सत्ता से बाहर है और वह अगले चुनाव में हर संभव वापसी करने की तैयारियों में जुटी है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

अगले चुनाव में करेगी मदद
प्रशांत किशोर की कंपनी की ओर से ट्वीट करके स्टालिन का शुक्रिया अदा किया गया है। जिसमे कहा गया है कि इस अवसर के लिए शुक्रिया इंडियन पैक की तमिलनाडु टीम डीएमके के साथ काम करने के लिए उत्सुक है और वह 2021 में होने वाले चुनाव में पार्टी की जीत की में मदद करेगी। बता दें कि प्रशांत किशोर को हाल ही में जदयू से बाहर कर दिया गया है। वह लगातार नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं।

पार्टी से किया गया था बाहर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा था कि प्रशांत को अमित शाह के कहने पर पार्टी में लाए थे, अगर वे जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। नीतीश के इस बयान पर पीके ने तुरंत प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि नीतीश गिरा हुआ झूठ बोल रहे हैं। इसके 20 घंटे बाद ही उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। पार्टी से निकाले जाने के तुरंत बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने लिखा- शुक्रिया नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिए मेरी आपको शुभकामनाएं हैं। भगवान आपका भला करे।

आप की कर रही है मदद
बता दें कि प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होने हैं, जबकि चुनाव की नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के खाते में 3 सीटें आई थी।
Thanks Thiru @mkstalin for the opportunity. The @IndianPAC Tamil Nadu team is excited to work with DMK to help secure an emphatic victory in 2021 elections and contribute in putting the state back on the path of progress and prosperity under your able leadership. https://t.co/PXmRLWMrQz
— I-PAC (@IndianPAC) February 2, 2020












Click it and Unblock the Notifications