'बिहारी डकैत' कहने पर चंद्रबाबू नायडू को प्रशांत किशोर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जनता दल-यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर जुबानी हमला बोला था और उनको 'बिहारी डकैत' कहा था। नायडू ने कहा था कि बिहारी डकैत प्रशांत किशोर ने आंध्रप्रदेश में लाखों वोट कटवा दिए। चंद्रबाबू नायडू के इस बयान से राजनीति गरमा सकती है। वहीं अब चंद्रबाबू नायडू के इस हमले का प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर जवाब दिया है।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा था 'बिहारी डकैत'

चंद्रबाबू नायडू ने कहा था 'बिहारी डकैत'

प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'एक तयशुदा हार सबसे अनुभवी नेता को भी विचलित कर सकती है, इसलिए मैं उनके निराधार बयानों से हैरान नहीं हूं। श्रीमान! अपमानजनक भाषा, जो कि बिहार के प्रति आपके पूर्वाग्रह और द्वेष को दर्शाती है, इसका प्रयोग करने की बजाए इस बात पर ध्यान दीजिए कि आंध्र प्रदेश के लोग आपको दोबारा वोट क्यों दें?

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर बोला हमला

चंद्रबाबू नायडू ने एक रैली में प्रशांत किशोर पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि 'बिहारी डकैत' प्रशांत किशोर ने आंध्रप्रदेश में लाखों वोट कटवा दिए। एनडीए के पूर्व सहयोगी और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि ' तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव गुंडागर्दी की राजनीति कर रहे हैं। वे कांग्रेस और टीडीपी के विधायकों को तोड़ने का काम रहे हैं। जबकि 'बिहारी डकैत' ने आंध्रप्रदेश के लाखों लोगों का वोट कटवाने का काम किया हैं।'

जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं प्रशांत किशोर

जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं प्रशांत किशोर

आंध्र प्रदेश के सीएम के इस बयान के बाद देश की सियासत गरमा सकती है। वहीं, प्रशांत किशोर की बात करें तो वे जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से पहले रणनीतिकार रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने महागठबंधन के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। वहीं, उनकी कंपनी आईपैक इन दिनों वाईएसआर कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+